Saturday, September 5, 2026

महल सिंह की हत्या के साजिशकर्ताओं के घर की होगी कुर्की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विगत लगभग 1 माह पूर्व कुंडेश्वरी क्षेत्र के स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के विरुद्ध न्यायालय द्वारा 82-83 की कार्रवाई करने के आदेशों के अनुपालन में बृहस्पतिवार को एसपी काशीपुर ने भारी पुलिस बल के साथ उनके निवास पर कुर्की वारंट चस्पा किया।

महल सिंह की हत्या के साजिशकर्ताओं के घर की होगी कुर्की

एसपी काशीपुर अभय कुमार सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश पर दोनों अभियुक्तों के घर पहुँचकर और गांव में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए उनके घर पर अदालत द्वारा जारी कुर्की आदेश चस्पा किये। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को 23 दिसंबर तक हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

मामले में जानकारी देते हुए एसपी अभय कुमार सिंह ने बताया कि महल सिंह हत्याकांड के शूटर व अन्य साजिशकर्ताओं को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य साजिशकर्ता हरजीत सिंह काला तथा उसका पुत्र तनवीर निवासी गुलजारपुर फरार चल रहे हैं। इस संबंध में न्यायालय ने दोनों फरार अभियुक्तों के खिलाफ 82-83 के नोटिस जारी किये। पुलिस टीम ने मुनादी कराते हुए कहा कि यदि यह लोग इस अवधि में पेश नहीं होते हैं तो उनकी चल अचल संपत्ति की कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.