Friday, September 4, 2026

महतोष व मोहनपुर की ग्राम प्रधान सम्मानित 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महतोष और ग्राम मोहनपुर नंबर एक पहुंची जहां उन्होंने कोरोना काल में उल्लेखनीय सेवा देने के लिए ग्राम प्रधान साजिदा बी और सोमा विश्वास को शॉल ओढ़ाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जिला उधम सिंह नगर को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष बेहड़ ने कहा कि कोरोना काल में देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस समय सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेंबर, जिला पंचायत सदस्य, निगम पार्षद, नगर पालिका के सभासद सदस्य आदि ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जरूरतमंदों की मदद की और उन्हें मुश्किल समय में सहारा दिया। ऐसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान संजीत विश्वास, ग्राम प्रधान मुकेश बाला, बीडीसी निसार अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.