Saturday, September 5, 2026

मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का हुआ निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। रियो ने आज दोपहर 12.30 बजे हुआ। रियो ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा था। रियो ‘दिल चाहता है’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। अभिनेता की मौत की खबर के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

कल होगा अंतिम संस्कार

रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 15 सितंबर को मुंबई के गोरेगांव में सुबह 11 बजे होगा। रियो के परिवार में इस समय मातम का माहौल छाया हुआ है। परिवार ने सोशल मीडिया पर रियो के अंतिम संस्कार के संबंध में जानकारी साझा की है। अभिनेता की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। परिवार की बात करें तो रियो के परिवार में उनकी पत्नी मारिया फराह और दो बच्चे अमन और वीर हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.