Friday, September 4, 2026

मरीजों की परेशानी से डॉक्टरों को नहीं सरोकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के प्रति स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बढ़ती जा रही है | उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरु जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी के साथ विभागीय चिकित्सक भी अपने कार्यालय से अमूमन नदारद होते हैं। जिसके कारण यहाँ ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों को दो से तीन घंटे इंतज़ार करने के बावजूद मायूसी ही हाथ लग रही है।

गुरुवार को जिला अस्पताल में आये मरीजों में अधिकतर मरीज फिजिशियन के पास जांच कराने आये थे। जहां सुबह 9 बजे से बैठे मरीजों की सुध लेने तक के लिए विभाग से कोई नहीं आया। फिजिशियन के अलावा शल्य चिकित्सक व अन्य विशेषज्ञों सहित परामर्श देने वाले चिकित्सकों के अलावा अन्य कार्यालयों के बाहर भी यही आलम है।

गदरपुर से यहाँ चिकित्सक को खुद को दिखाने आये शंकर में टीबी के लक्षण पाए गए हैं। साथ ही शंकर शुगर और बीपी से पीड़ित है। चिकित्सीय परामर्श लेने आये धर्मेंद्र ने बताया कि बीते तीन दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे है लेकिन यहां परेशान मरीजों का हाल जानने वाला कोई नहीं है। बावजूद इसके स्टाफ की मरीजों के प्रति बेरुखी बेहद निराशाजनक है। जिला अस्पताल प्रशासक अजय वीर सिंह के मुताबिक कुछ चिकित्सकों की तैनाती कोविड विभाग में की गयी है। जिसके कारण मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है | उन्होंने बताया कि विभाग जल्द ही समस्या का निदान कर दिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.