Friday, September 4, 2026

मरणोपरांत नारायणी देवी के नेत्र देंगे किसी के जीवन को रोशनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भूरारानी निवासी व्यापारी हरीश मेंहदीरत्ता की माता जी नारायणी देवी का आज प्रातः स्वर्गवास हो गया । मरणोपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। जिसको लेकर आज भारत विकास परिषद के सदस्य संजय ठुकराल के माध्यम से सीएल गुप्ता आई बैंक की टीम वहां पहुंची ,जहां उन्होंने नेत्रदान की सेवा की। ग्राम भूरारानी में यह पहला अवसर है कि जब मरणोपरांत किसी का नेत्रदान किया गया ।

इस प्रकार से नारायणी देवी मेहंदीरत्ता सदैव के लिए अमर हो गई। उनके पुत्र हरीश ने बताया की सदैव से वह समाज सेवा में सहयोग करती थी और उनकी मां की यह अभिलाषा थी कि उनकी मृत्यु के पश्चात उनके नेत्रों से किसी अन्य को रोशनी मिल सके ताकि वह अपने जीवन को देख सकें। इस दौरान भारत भूषण चुघ, अमित गंभीर, विक्की आहूजा, राजकुमार भुसरी ,गगन जुनेजा ,सचिन चावला जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार माधुरी कुमार, गुलशन जुनेजा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.