Friday, September 4, 2026

मनोज सरकार के नाम पर रखा जायेगा रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी, गूलरभोज । टोक्यों पैरा ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर कांस्य पदक जीत कर लाने वाले मनोज सरकार पर इनामों की बरसात अभी भी जारी है । जिसके तहत खेल और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलकर मनोज सरकार के नाम पर रखे जाने की घोषणा के साथ मनोज सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षा लेने वाले प्राइमरी विद्यालय का नाम भी मनोज सरकार के नाम पर रखा जायेगा। साथ ही मंत्री अरविन्द पांडेय ने फूल माला और 50 लाख का चेक देकर मनोज सरकार को सम्मानित किया ।
खेल मंत्री ने अपने कार्यालय पर मनोज सरकार को सम्मनित करते हुए मनोज को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी । मंत्री पांडेय ने कहा कि राज्य से अधिक से अधिक संख्या में अंतराष्ट्रीय खिलाडी तैयार करना सरकार का उद्देश्य है । इस मोके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, अतुल पांडेय, अजय सरकार, रवि सरकार, सीमा सरकार और तरुण पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.