Friday, September 4, 2026

मनोज पांडेय बने आयुष्मान बीमा योजना के जिला प्रबंधक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आज मनोज पांडेय ने आयुष्मान बीमा योजना के जिला प्रबंधक के तौर पर पद संभाला।मनोज की तैनाती उधम सिंह नगर जिले में करने के बाद उनके स्थान पर आशीष निमाल को चंपावत का नया प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

मनोज पांडेय ने बताया कि वह पूर्व में चंपावत जिले के प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे और अब उनकी तैनाती जिला उधम सिंह नगर में की गई। पांडेय ने सभी आम जनमानस से अपील की है कि आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक लोग अपना स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाएं। जिससे कि सभी सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें और उन्होंने कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व सार्वजनिक स्थानों पर मास्क प्रयोग करने की अपील की।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.