Friday, September 4, 2026

मनरेगा कर्मियों ने एक बार फिर किया कार्य बहिष्कार 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 15 वर्षों से मनरेगा योजना को योजना के अंतर्गत रखे हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की नियमितीकरण की मांग पूरी न होने पर मनरेगा कर्मियों ने एक बार फिर कार्य बहिष्कार कर दिया है । हालांकि संगठन के लोग रविवार को मुख्यमंत्री से बात करने का प्रयास करेंगे ताकि जल्द ही समस्या का समाधान किया जा सके। बता दे कि शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से मनरेगा कर्मियों में सरकार के विरुद्ध भारी रोष व्याप्त है।

मनरेगा कर्मचारी संगठन के प्रदेश सचिव और उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कपिल देव गंगवार ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर मनरेगा कर्मी पहले भी हड़ताल पर जा चुके है। लेकिन अबतक आश्वासन के अलावा मनरेगा कर्मीयों को अबतक कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बीते नौ माह से बिना मानदेय के मनरेगा कर्मी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। गंगवार ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर ग्रेड पे और 84 दिन के हड़ताल के मानदेय देने की मांग की जायेगी। जिला संरक्षक अमित कुमार मेहरा ने बताया कि मांगे पूरी होने पर ही कार्य बहिष्कार को समाप्त किया जायेगा अन्यथा एकबार फिर इसे प्रदेशव्यापी आंदोलन में तब्दील किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.