Friday, September 4, 2026

मनचला परिचालक, छात्राओं से छेड़छाड़ पर भीड़ ने जमकर पीटा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आये दिन मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती है। अब उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालक ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर डाली। जिसके बाद परिचालक की जमकर धुनाई कर दी। खबर नैनीताल-मुक्तेश्वर रूट पर चलने वाली बस के परिचालक ने छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध के बावजूद लंबे समय से परिचालक के बाज नहीं आने पर शनिवार को कुछ छात्राओं का सब्र टूट गया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को छेड़छाड़ की सूचना दी। खबर लोगांे तक पहुंची तो इसके बाद भीड़ ने परिचालक को पकड़ उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार डीएसबी परिसर में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने शनिवार सुबह डांट पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोडवेज बस परिचालक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के आरोप लगाए। तभी डांठ पर खड़े लोगों को इस खबर की भनक लगी। फिर क्या था लोगों ने बस अड्डे पर पहुंचकर परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस बीच-बचाव कर किसी तरह परिचालक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। जहां छात्राओं ने तहरीर सौपने के साथ ही एसओ को आपबीती सुनाई। छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से बस परिचालक उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करता है। कई बार वह इसका विरोध जता चुके है। ऐसे में अगले दिन परिचालक बस में नहीं बैठाता है। जिससे उनकों दूसरे वाहनों से कॉलेज तक आना पड़ता है। एसओ ने बताया कि छात्रा के कार्रवाई नहीं चाहने पर मुक्तेश्वर निवासी परिचालक नवीन चंद्र आर्य के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.