Friday, September 4, 2026

मथुरा से आई टीम ने 50 बंदर पकड़ कर जंगल में छोड़े

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज । विगत दिनों से बंदरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने बंदरों की पकड़ने का अभियान शुरू कर मथुरा से आई टीम ने 50 बंदरों को पिंजरे में कैद कर उन्हें वन क्षेत्र में छोड़ा बाराकोली वन क्षेत्र के रेंजर महेंद्र सिंह रैकोनी ने बताया कि शहर में नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों की ओर से बंदरों को पकड़ना कर जंगल में छोड़ने का आग्रह किया गया था।

इस पर मथुरा से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और वन कर्मियों के साथ टीम ने शहर में बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया। पहले दिन 50 बंदरों को पिंजरे में कैद कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। टीम में डिप्टी रेंजर धीरेंद्र कुमार पंत, ललित सिंह काला, जितेंद्र यादव, बाबूराम आदि लोग शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.