Saturday, September 5, 2026

मणिपुर मे नज़र आया एलियंस और UFO ! देखकर उड़ गए लोगों के होश,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मणिपुर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमान में लोगों को एलियंस नजर आए। एक अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) मंडराता दिखा। इसके बाद इंफाल एयरपोर्ट पर करीब 3 घंटे तक अफरातफरी मची रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी गई। क्लीयरेंस मिलने तक इंफाल एयरपोर्ट से न कोई फ्लाइट उड़ी और न ही लैंड हुई। कोलकाता जाने वाली 2 फ्लाइट का रूट डायवर्ट कर दिया गई। 3 फ्लाइट की लैंडिंग देरी से हुई। इंफाल का एयरस्पेस और फ्लाइट ऑपरेशन भी तुरंत बंद कर दिया गया। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इंफाल एयरस्पेस का नियंत्रण इंडियन एयरफोर्स को दे दिया, जिसकी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही कमर्शियल फ्लाइट की सुविधाएं बहाल की गईं।

भारत में पहले भी कई बार देखे गए एलियंस-UFO

लेकिन भारत में UFO देखे जाने की घटना नई नहीं है। भारत में भी UFO देखे जाने के दावे पहले भी किए जाते रहे हैं। 15 मार्च 1951 को सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर दिल्ली के फ्लाइंग क्लब के सदस्यों ने सिगार के आकार के ऑब्जेक्ट को हवा में उड़ते हुए देखा था। दावा हुआ था कि वह मैटेलिक सिगार के आकार की चीज दिल्ली फ्लाइंग क्लब हैंगर के चारों ओर तेजी से मंडरा रही थी। उसकी लंबाई लगभग 100 फीट से अधिक थी। बाद में वह वस्तु उड़ते हुए आसमान में गायब हो गई। ‘नेशनल इनवेस्टिगेशन कमेटी ऑन एरियल फिनोमिना’ की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया। इस घटना का अधिकृत ब्यौरा देने वाले व्यक्ति एरियल चीफ इंजीनियर जार्ज एफ फ्लोटे थे। इस घटना को कई लोगों ने प्रत्यक्ष देखा।

कोलकाता के आसमान में देखी गई रहस्यमयी वस्तु

29 अक्टूबर 2007 को कोलकाता के आसमान में रहस्यमयी चीज देखी गई। उस दिन सोमवार था, कोलकाता की पूर्वी दिशा में शाम को साढे़ 3 बजे से साढे़ 6 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने आकाश में एक रहस्यमयी वस्तु को देखा। लोगों ने उस घटना का वीडियो भी बनाया, लेकिन जांच में उस घटना के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। अटकलें यह भी लगाई गईं कि यह किसी मिसाइल या किसी और वस्तु का परीक्षण भी हो सकता है। हालांकि किसी स्पष्ट नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका।

चेन्नई में देखी गई UFO

 

20 जून 2013 को चेन्नई के लोगों ने आसमान में 5 लाइटों वाली अनजान वस्तु को मंडराते देखा। वह वस्तु शाम के करीब 8 बजकर 55 मिनट पर दक्षिण से उत्तर की ओर गति कर रही थी और उसमें से तेज प्रकाश निकल रहा था।

पंजाब के लुधियाना में UFO देखे जाने का दावा

दिसंबर 2021 में लुधियाना के आसमान में अजीबो-गरीब प्रकाश देखा गया, जिसे UFO होने का दावा किया गया। आसमान में तेजी से उड़ती वस्तु से कई रंगों का प्रकाश निकल रहा था।

भारतीय सैनिकों ने लद्दाख में देखी रहस्मयी वस्तु

4 अगस्त 2013 को भारतीय सेना के कुछ जवानों ने लद्दाख के ‘लगान खेड़ा डेमचोक’ एरिया में आसमान में रहस्यमयी वस्तु देखने का दावा किया था। हालांकि यह कोई नई घटना नहीं है। हिमालय के उंचे इलाकों पर इस प्रकार की वस्तु देखे जाने का कई बार दावा किया गया है, लेकिन जांच करने पर कभी कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। विशेषज्ञों ने घटनाओं का अपने अनुसार विश्लेषण करने का प्रयास किया, लेकिन कोई एक नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.