Friday, September 4, 2026

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के बीच फिर हुई गोलीबारी; सर्च ऑपरेशन शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मणिपुर में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। राजधानी इंफाल में गुरुवार सुबह फिर से गोलीबारी हुई है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना सुबह पांच बजे करीब इंफाल पश्चिम जिले के उत्तरी बोलजंग इलाके में हुआ है।

किसी के घायल होने की खबर नहीं

सूत्रों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के जवानों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

बीती शाम भी हुई थी गोलीबारी

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम भी इंफाल पूर्वी जिले में उरंगपत के पास ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनी गई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हरोथेल की ओर गोलीबारी की भी खबरें आईं। सूत्रों ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे स्थिति पर काबू पा लिया गया।

दिल्ली में होगी सर्वदलीय बैठक

उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर नई दिल्ली में 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट करके बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में 24 जून को दोपहर तीन बजे सत्तारूढ़ और सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि मणिपुर में तीन मई से मैती समुदाय और कुकी जनजातीय लोगों के बीच लगातार हिंसा जारी है। यह विवाद मैती समुदाय के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शुरू हुआ है। इस जातीय हिंसा में अब तक 120 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.