Saturday, September 5, 2026

मजारों के नीचे नहीं मिल रहे इंसानी अवशेष, दावों ने खोली पोल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में इन दिनों अवैध मजारों का मामला छाया हुआ है। सीएम धामी के निर्देश के बाद शासन और प्रशासन कार्रवाई करते हुए अवैध मजारों को ध्वस्तीकरण का कार्य कर रहा है। लेकिन इस बीच चौंकाने वाली खबर ने उन लोगों के दावों की पोल खोल दी है जो मजारों का दावा कर रहे थे। मजारों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान मजारों में इंसानी अवेशष नहीं मिल रहे है।

मजारों के नीचे नहीं मिल रहे इंसानी अवशेष, दावों ने खोली पोल

प्रदेश में अवैध धार्मिक निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन अवैध मंदिर, गुरूद्वार और मजारों को ध्वस्त कर रहा है। लेकिन जंगलों में बनी अवैध मजारों को ध्वस्त करने के दौरान इसे निर्माण करने वाले लोग नहीं मिल रहे है और ना ही मजारों के नीचे से इंसानों के अवशेष मिल रहे है। इतना ही नहीं नोटिस चस्पा करने के बाद भी लोग हकदार के रूप में सामने नहीं आ रहे है। बता दें कि अब तक करीब 550 मजारों को ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया गया है जिनमें से 250 से ज्यादा मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.