Friday, September 4, 2026

मगरमच्छ को पीट-पीट कर मारने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा सुनपहर में देवहा नदी में मगरमच्छ को मार-मार कर घायल करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वन विभाग ने इस मामले में छह लोग नामजद किए हैं। जांच अधिकारी द्वारा अभी वीडियो फुटेज देखी जा रही है। वीडियो फुटेज देखने के बाद और लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाएंगे। आपको बता दे सुनपहर गांव में पशुओं को चराने के दौरान नदी पार करते समय मगरमच्छ के हमले में किशोर वीर कुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग ने किशोर की तलाश में नदी में जाल डाला जिसमें एक दस कुंतल और दस फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ में आ गया। मगरमच्छ दिखाई देने पर गुस्साएं ग्रामीणों ने उसे मार-मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इसी मगरमच्छ ने वीरकुमार को मारा है। बाद में तय हुआ कि मगरमच्छ का एक्से कराया जाए। मगरमच्छ का उप जिला चिकित्सालय में एक्सरे कराया गया, लेकिन एक्सरे में कुछ नहीं निकला। मगरच्छ के घायल होने की वजह से दूसरे दिन मगरमच्छ की हालत बिगड़ गई। वन विभाग मगरच्छ को उपचार के लिए पंतनगर लेकर जा रहा था। घायल होने की वजह से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद हुए मगरमच्छ के पोस्टमार्टम में भी उसके पेट में मानव अंग के कोई अवशेष नहीं मिले। वन विभाग ने मगरमच्छ को मार-मार कर घायल करने वालों की वीडियो देखकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि सुनपहर क्षेत्र के प्रियांशु,दीपांशु,विपिन,अमित,संत कुमार,अमित के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो रिर्कोडिंग की जांच चल रही है। इसमें और भी नाम अभी शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.