Friday, September 4, 2026

मकर संक्रांति के पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा ने किया प्रसाद वितरण, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मकर संक्रांति के पर्व पर एलाइंस कालोनी रुद्रपुर में आयोजित लंगर में प्रसाद वितरित किया। साथ ही क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना भी की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि हमारे समाज में सभी त्यौहारों का विशेष महत्व है। हमें आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ हर त्यौहार को मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने एलाइंस कालोनी में आयोजित प्रसाद वितरण भी किया व खुद प्रसाद भी ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष अरोरा ने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार का अलग महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तथा इस दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन अंधकार का नाश होता है और प्रकाश का आगमन होता है। प्रकाश के आगमन के चलते मकर संक्रांति पर्व का अलग महत्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रकाश के आगमन के साथ क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की भी कामना की एवं सभी क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी। इस दौरान राजकुमार मुंजाल, हरनाम चौधरी, राजकुमार चौधरी, अशोक कुमार, मयंक कक्कड़, आलोक शील व अन्य कालोनीवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.