Saturday, September 5, 2026

मंदिरो में हर हर महादेव की गूंज

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी, रूद्रपुर। देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें रुद्रपुर के शिव मंदिर हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठे। शिवालयों में माथा टेकने के लिए तड़के ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। शिव शक्ति मंदिर, अटरिया मंदिर, बृहस्पति देव मंदिर, दुर्गा मंदिर, दूधिया मंदिर, पांच मंदिर स्थित शिवालय में कुल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं का सुबह से ही मदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों में दोपहर 1 बजे तक भक्तो की भीड़ देखने को मिली। जहां भक्तो ने भांग, धतूरे, बेल पत्र के साथ भोलेनाथ को दूध और जल चढ़ाकर अभिषेक किया गया। इससे पहले शहर के मंदिरो और दूसरे स्थानों में भंडारे का भी प्रबंधन किया गया। वहीं मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रही। जिसमे शहर के प्रमुख मंदिरों और सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.