Friday, September 4, 2026

मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकता है नजूल भूमि का फैसला

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंत्रिमंडल  की बैठक में नजूल पर मालिकाना हक सम्बन्धित प्रस्ताव पास किया जा सकता है । जिससे  दशकों से नजूल भूमि पर मालिकाना हक की आस लगाये बैठे हजारों परिवारों को मालिकाना हक भी मिल सकता है ।

विधायक ठुकराल ने बताया उनकी मांग पर मुख्यमंत्री के आदेश विगत 7 सितंबर को हुए और अब कल 23 सितम्बर को ही नजूल भूमि के मुद्दे का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल की कैबिनेट बैठक से पूर्व आज उन्होंने आवास विभाग एवं अनुभाग से समस्त पत्रावलियों एवं औपचारिकताओं को पूर्ण करवा कर न्याय एवं गोपन विभाग से पास करवाई हैं और अन्य सभी सम्बन्धित पत्रावलियां को आवास सचिव शैलेश बगौली को सौंपा है
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.