Friday, September 4, 2026

मंडी से सस्ती सब्जियां मिल रही ठेलों पर 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,  रुद्रपुर। शहर की सब्जी मंडी में थोक विक्रेता मनमाने दाम पर सब्जियां बेच रहे है। नवरात्रों को देखते सब्जी मंडी के थोक व्यापारी आम जनता का दम निकालने में लगे हैं। पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों का थोक व्यापारी इसी महंगाई के नाम पर फायदा उठा रहे हैं।

सामान्य तबके का व्यक्ति अपनी जेब बचाने के लिए सब्जी मंडी का रुख करता है | लेकिन जब वो यह से सब्जी लेकर घर पहुंचता है और शाम को ठेले वालों को इससे कम दामों पर बेचते हुए देखता है तो खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। आवास विकास निवासी छाया विश्नोई ने बताया कि पहले सब्जी मंडी में जाने के बाद बिना मोल भाव किये बिना भी सब्जियां सस्ती मिल जाती थी। लेकिन मौजूदा समय में थोक व्यापारी ही महंगे दामों पर सब्जियां बेच रहे हैं। एक अन्य स्थानीय बलकार सिंह ने बताया कि मंडी में जो आलू 14 रुपये किलो में मिल रहे है मॉडल कॉलोनी के ठेले पर वह आलू 12 रुपये प्रति किलो के भाव में मिल रहे है। अरबी का भी यही हाल है कि मंडी में 70 रुपये किलो की दर से बिकने वाली अरबी ठेलों पर 60 रुपये किलो में मिल रहा है। ग्राहकों का मानना है कि आवागमन का खर्च कर सस्ती सब्जी मिलने की आस में मंडी जाने का कोई लाभ नहीं है। मंडी में थोक विक्रेताओं से सब्जी न लेकर फुटकर विक्रेताओं से ही सब्जी लेना चाहिए। मुख्य बाजार निवासी गुरमीत कौर ने कहा कि सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं की मनमानी खत्म करने को प्रशासन को कदम उठाने चाहिए।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.