Friday, September 4, 2026

भू स्वामित्व योजना का लाभ ग्रामीणों को मिले 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  विधायक राजेश शुक्ला के साथ खटीमा स्थित ग्राम सिसैया के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से सिसैया के 400 से अधिक परिवारों को भू स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने के लिए मुलाकात किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र खटीमा के ग्राम सिसैया के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक राजेश शुक्ला के साथ जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से मुलाकात की। शुक्ला ने ग्रामीणों की बात रखते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री के भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी क्षेत्र में बसे लोगों को उनके जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा हैं और जिले के सैकड़ों गांवो के ग्रामीणों को इसका लाभ मिला। विधायक शुक्ला ने बताया कि खटीमा के ग्राम सिसैया के 400 से अधिक परिवार भू स्वामित्व योजना से वंचित हैं। 35 वर्ष पूर्व इनके वर्ग 4 की 578 बीघा जमीन त्रुटिवश वन विभाग में दर्ज हो गई जिस कारण इन्हें असुविधा हो रही है। कब्जा होने के बावजूद इन्हें उसका स्वामित्व नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने शुक्ला को आश्वस्त किया कि जल्दी ही इन समस्याओं को कानूनी रूप से सुलझाया जाएगा। डीएम से मिलने वालों में अजय मौर्य, दयाशंकर स्वामी, राहुल कुमार, दीनदयाल निषाद, सुभाष चंद्र चौहान, श्याम नारायण प्रजापति मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.