Saturday, September 5, 2026

भूरारानी में भाजपाईयों व आम जनता ने सुनी मन की बात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुनने के लिए समस्त भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता में काफी उत्साह देखा गया। यहां भूरारानी वार्ड 32 के बूथ संख्या 161 में मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बल्देव छाबड़ा के आवास पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों ने काफी तल्लीनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना।श्री मोदी ने इस दौरान कई लोगों से बातचीत भी की। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा मन की बात के माध्यम से देश वासियों का मार्ग दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम न सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कई देशों में भी सुर्खियां बनकर चर्चा में रहा है। श्री चुघ ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र संघ में भी प्रसारित किया जा रहा है। जिससे यह प्रदर्शित होता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण विश्व में सम्मान किया जाता है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.