भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । भूरारानी क्षेत्र में दो घरों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भूरारानी निवासी मनोहर पुत्र जगदीश और मनोहर के भाई लालमोहर के घर में शनिवार रात अचानक आग लग गयी। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। आस पास के लोगों के प्रयास से आग को काबू किया गया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।




