Friday, September 4, 2026

भूमि बचाओ आंदोलन को 160 दिन पूरेभीषण ठंड में भी किसानों के हौसले बुलंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बाजपुर। 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को 160 दिन पूरे हो चुके हैं कड़ाके की ठंड में भी आंदोलनकारी किसानों मजदूरों व्यापारियों के हौसले बुलंद है।भूमिधरी अधिकार मिलने तक संघर्ष के संकल्प को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि जब तक भूमि धरीअधिकार नहीं मिल जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि तहसील परिसर में शांतिपूर्वक सत्याग्रह जारी है और मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप सभी बाजपुर वासियों को शीघ्र समाधान की उम्मीद है।बाजपुर के किसान मजदूर व्यापारी अपने वाजिब अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।आज क्रमिक अनशन पर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रह के शावेग सिंह, बलविंदर सिंह,छत्रपाल सिंह, गुरविंदर सिंह व हरविंदर सिंह को भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, भाकियू एकता उग्रहा के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया।

आंदोलन स्थल पर आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, सुरेश गोयल,पाल संधू ,हरप्रीत निज्जार,जसवीर सिंह खैरा,मनजीत सिंह रंधावा, मुरारी लाल,प्रमोद टॉक, सुखविंदर सिंह,राज किशोर सिंह,हरदेव सिंह, कुलवंत सिंह, जोगिंदर सिंह,दलजीत सिंह रंधावा आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.