Friday, September 4, 2026

भीषण सड़क हादसे में गर्भवर्ती महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। रूद्रपुर में भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह भीषण हादस पीएसी गेट के पास बुधवार तड़के करीब तीन बने हुआ। नैनीताल हाईवे पर कार  संख्या यूपी 25 डीपी 6168 ने ई-रिक्शा संख्या यूके 06 ईआर 31 71 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

भीषण सड़क हादसे में गर्भवर्ती महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.