Friday, September 4, 2026

भीषण गर्मी के चलते धधक रही पहाड़ियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय के नजदीक बाड़ाहाट रेंज के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। वरुणावत के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। तमाम दावों के बावजूद वन विभाग जंगलों की आग नहीं बुझा पा रहा है। रविवार को देर शाम वरुणावत के जंगलों में भीषण आग का नजारा देखने को मिला। दोपहर से उठ रहे धुएं के बीच वरुणावत पहाड़ी पर देर शाम आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते लाखों की कीमती वन संपदा जलकर खाक हो गई। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की ओर से आग बुझाने की कोई कार्यवाही नजर नहीं आई। उत्तरकाशी के जंगलों में लंबे समय से भीषण लगने का दौर जारी है। वन विभाग दावा कर रहा है कि जंगलों की आग बुझाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर सारे विभागीय इंतजाम फेल साबित हो रहे हैं। इससे जंगली जानवरों के समक्ष भोजन-पानी का संकट पैदा हो गया है। इसके साथ ही वातावरण प्रदूषित होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। बाड़ाहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र पुंडीर ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.