Saturday, September 5, 2026

भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, हालत गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के ड़ॉली रेंज अंतर्गत के अंतर्गत बौडखत्ता जमनिया बीट में लकड़ी बीनने जंगल में पहुंचे ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया जिसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेलकैम्प शक्तिफार्म निवासी 36 वर्षीय प्रजीत मंडल पुत्र गौर मंडल गत शाम जंगल लकड़ी बीनने गया हुआ था कि इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल ग्रामीण का सितारगंज के अस्पताल में उपचार चल रहा है।इधर, जानकारी देते हुए एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि भालू द्वारा  बौड़खत्ता अनुभाग में प्रजीत मन्डल पुत्र गौर मन्डल निवासी- जैल कैम्प नं० 2 शक्तिफार्म तहसील सितारगंज को भालू द्वारा घायल किया गया हैं, बौड़खत्ता अनुभाग के अनुभाग अधिकारी संदीप सूठां एंव स्टाफ द्वारा घायल को स्वास्थ्य केंद्र गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल सितारगंज मैं जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.