Saturday, September 5, 2026

भारी भीड़ के चलते केदारनाथ धाम में कंटिंजेंसी प्लान लागू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। प्रदेश में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है बता दें की इस बार एक महीने के अंदर ही लाखो भक्तों बाबा के दर्शन कर चुके है। साथ ही बता दें की केदारनाथ मंदिर को भक्तों के लिए 24 घंटे में से 22 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। भक्तों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजा भी जारी है। एक सप्ताह से रोज 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें की बीते 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में बीते वर्ष से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 6 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बीते मंगलवार को बूंदाबांदी के बीच 23,083 श्रद्धालु पहुंचे। बता दें की केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण तीर्थयात्री रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे। इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।

वहीं आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने कहा की केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जगह-जगह जाम लगने से कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की छटनी की जाएगी। उसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.