Friday, September 4, 2026

भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने 20 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.