भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में लगातार मौसम के बिगड़ रहे मिजाज के बीच जिला अधिकारी पौड़ी गढ़वाल में जनपद के सभी प्रभारी अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी का अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं।,
जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को आदेश जारी करते हुए कह कि
निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 23.08.2024 को सांय 07:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 अगस्त, 2024 (ओरेंज) को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने तथा दिनांक 24 अगस्त, 2024 से 27 अगस्त, 2024 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियन्त्रण बरता जाय।
2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या-01368-221840, 222424 पर तत्काल उपलब्ध करायी जाये।
जनपद / तहसील स्तर पर आई०आर०एस० प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी, अलर्ट स्थिति में रहेंगे।
4- लोक निर्माण विभाग / राष्ट्रीय राजमार्ग/पी०एम०जी०एस०वाई०/ए०डी०बी० आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में अवरूद्ध /खोले गये मोटर मार्गों के सम्बन्ध में समय-समय पर नियमित रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य
रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक / ग्राम विकास अधिकारी / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। 5-
6- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंगे




