Saturday, September 5, 2026

भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण मलबा गिरने से 64 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अत्यधिक बारिश हो रही है। असम में भीषण बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है और राज्य के 29 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है और 16 राज्यों को अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और आंतरिक कर्नाटक में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल, मध्य प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए यलो अलर्ट है। इसी तरह, रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और असम के लिए ऑरेंज और पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम, केरल और तमिलनाडु के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.