Saturday, September 5, 2026

भारत भूषण चुघ ने रामलीला का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भदईपुरा में चल रही रामलीला मे मध्य के दौरान बीते दिवस भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक और उत्तराखंड युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ व समाजसेवी राजू मुंजाल युवा नेता जॉनी भाटिया ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि सदियों से प्रभु राम सभी के आराध्य रहे हैं और आदिकाल से ही देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया में रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रभु राम के आदर्श, उनकी माता-पिता की प्रति भक्ति और दुष्टों के संघार करने की शक्ति का चित्रण किया जाता है, कि किस प्रकार उन्होंने मर्यादाओं का पालन करते हुए अपना जीवन समूचे समाज को समर्पित कर दिया। प्रभु श्री राम ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि मानवता और मर्यादाएं मनुष्य के जीवन में अहम होती हैं और सदैव इनका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को प्रभु राम के आदर्श को आत्मसात करना चाहिए और समाज में एक नया रूप स्थापित करना चाहिए कि जहां समाज के सभी लोग आपकी प्रेम भाईचारे की मिसाल बन सके और देशविरोधी ताकतों के साथ डटकर खड़े हो और मजबूती से उसका सामना करें क्योंकि धर्म और राष्ट्र की रक्षा सर्वोपरि होती है। इस दौरान मुकेश अग्रवाल अंकित अग्रवाल गजेंद्र सिंह राघव विजय यादव प्रेमपाल यादव श्री लाठी या भटिया श्री पप्पू श्रीवास्तव राजपाल यादव जॉनी भाटिया चंद्रपाल यादव ईश्वर शर्मा कुमारपाल भोसा की लाल शर्मा होरीलाल प्रजापति महेश गंगवार योगेश यादव मनोज सत्यवीर सिंह पुंडरी संतोष वर्मा हरिश्चंद्र वर्मा श्रीमती लक्ष्मी देवी कुमारी काजल राघव श्रीमती सोमवती श्रीमती अनु चौहान राज कोली नीलकंठ राणा आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.