Friday, September 4, 2026

भारत बंद का पूर्ण समर्थन करेगी कांग्रेस: हिमांशु गावा

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,रूद्रपुर। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद का कल पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करेगी। गावा ने कहा कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है हर लड़ाई में किसानों का पूरा साथ दिया दिया जायेगा।
बयान में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ लम्बे समय से किसान लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन पूंजीपतियों की कठपुतली बनी केन्द्र सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद को पार्टी अपना पूरा समर्थन करेगी। भारत बंद के दौरान कल जिले में बाजार बंद कराने सहित जुलूस प्रदर्शन आदि जो भी कार्यक्रम होंगे उनमें किसानों को पूरा सहयोग देकर भारत बंद को सफल बनाया जायेगा। हिमांशु गावा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों को नुकसान पहुंचाने की अपनी नीति पर अड़ी है और वह किसानों से बात तक नहीं कर रही है। जनवरी से किसानों का आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगी है। मोदी सरकार में पिछले सात साल के दौरान कृषि पर लागत 25 हजार रुपए बढ़ी है और किसान की प्रतिदिन आय 27 रुपए रह गई है। गावा ने व्यापारियों से अन्नदाता के साथ हो रहे अन्याय के विरोध् में कल अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.