भोंपूराम खबरी। भारत ने 21 साल के लंबे इंतजार के बाद अमेरिका में चल रहे मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट में जीत का ताज हासिल कर लिया है। भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वल्ड 2022 का यह खिताब अपने नाम किया है। सरगम 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं । साथ ही उन्होंने विश्व स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया है। बता दें कि भारत पिछले 21 सालों से इस खिताब को जीतने के इंतजार में लगा था। इससे पहले भारत की अदिति गोवित्रिकर ने 2001 में यह खिताब अपने नाम किया था।
अब भारत को 21 साल के बाद क्राउन मिला है। मिसेज वल्ड 2022 का यह इवेंट अमेरिका में आयोजित किया गया था। वहीं सरगम के खिताब जीतने के बाद से भारत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। और हर कोई इस लम्हे को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रहा है ।




