Saturday, September 5, 2026

भारतीय रेलवे यात्रियों को इस जगह सावन के महीने में केवल वेजिटेरियन खाना परोसेगा IRCTC

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बिहार में भारतीय रेल के जरिए यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। आईआरसीटीसी भागलपुर में ‘सावन’ के महीने के दौरान केवल ‘शाकाहारी’ भोजन परोसेगा। इस बारे में फूड सर्विस स्टॉल के मैनेजर पंकज कुमार का कहना है, ‘सावन माह में बिना प्याज-लहसुन के भोजन परोसा जाएगा। फल भी दिए जाएंगे। यह व्यवस्था पूरे सावन भर लागू रहेगी। 4 जुलाई से मांसाहारी भोजन बंद कर दिया जाएगा। साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा।

यानी अगर आप मांसाहारी भोजन के शौकीन हैं और बिहार के भागलपुर में रेलवे से यात्रा कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि सावन के महीने में आपको ये सुविधा नहीं मिल पाएगी। हिंदू कैलेंडर में ‘सावन’ को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा की जाती है और भक्तों का विश्वास है कि महादेव सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

सावन 2023

इस बार सावन एक नहीं बल्कि दो महीने का रहेगा। महादेव की आराधना के लिए शिव भक्तों को पूरे 8 सावन सोमवार मिलेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार के दिन पूजा-पाठ और व्रत करने से मन की हर मुराद पूरी हो जाती है। वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

सावन के सोमवार के दिन भोलेनाथ के साथ माता गौरी की भी विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक, सावन माह में भगवान शिव, मां पार्वती के साथ धरती पर आते हैं और अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं। सावन 4 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.