Friday, September 4, 2026

भारतीय नौसेना होगी पहले से ज्यादा ताकतवर, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल, थर-थर कांपेंगे दुश्मन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नौसेना राफेल के चयन की घोषणा कर दी है। भारतीय नौसेना के 26 राफेल, पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे। इस बात की जानकारी डसॉल्ट एविएशन ने दी है।

यह निर्णय भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसके दौरान नौसेना राफेल ने प्रदर्शित किया कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करता है और इसके विमान वाहक की विशिष्टताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। ये जानकारी भी डसॉल्ट एविएशन की तरफ से आई है। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की ओर से इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया था। इसके नेवी में शामिल होने से ताकत के साथ-साथ सैन्य कौशल भी बढ़ेगा। भारतीय अधिकारियों जो कवायत शुरू की थी, उसी का ये परिणाम बताया जा रहा है।

समंदर में इससे भारत की शक्ति कई गुना बढ़ जाएगी और भारत राफेल के दोनों एडिशन (एयर और नेवी) को अपने बेड़े में शामिल करने वाला एक शक्तिशाली देश होगा। गौरतलब है कि इंडियन एयरफोर्स के लिए पहले ही फ्रांस से 36 राफेल खरीदे जा चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.