Friday, September 4, 2026

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, 3 सदस्यों को बचाया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,मुंबई। मुंबई से नियमित उड़ान भरते समय तट के पास भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद खोज एवं बचाव के बाद चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया है।

भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, 3 सदस्यों को बचाया गया

भारतीय नौसेना प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय नौसेना का ALH मुंबई से नियमित उड़ान पर निकला और तट के पास पानी में उतर गया। क्रू को सुरक्षित बचाने के लिए तत्काल तलाशी और बचाव अभियान की शुरुआत की गई। घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव के बाद चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित निकाला गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.