Friday, September 4, 2026

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह कैंची धाम पहुंचे

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी,भवाली। शनिवार को कैंची धाम पहुंचे भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया।
रिंकू सिंह को अपने बीच देख कैंची में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी ली। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह और ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने उन्हें बाबा से जुड़े चमत्कारों के बारे में अवगत कराया। साथ ही बाबा से जुड़े किस्सों के बारे में भी बताया। रिंकू सिंह ने कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। बाबा के प्रति आस्था ही थी जो उन्हें कैंची धाम ले आई। आधे घंटे तक मंदिर में रहने के बाद रिंकू सिंह वापस लौट गए। इस दौरान रिंकू सिंह के साथ क्रिकेटर आर्यन जुयाल भी साथ थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.