Saturday, September 5, 2026

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नोटियाल कल महिला मोर्चा की लेंगी बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नोटियाल 30 दिसंबर को रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक लेंगी। यह बैठक भाजपा जिला कार्यालय में अपराह्न 12.30 शुरू होगी।

यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विमला मुंडेला ने बताया कि 30 दिसंबर को किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होने वाली इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी,जिला स्तरीय पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नोटियाल संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता को जरूरी टिप्स देंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी बैठक के बाद दोपहर 2.30 बजे जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता भी करेंगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.