Saturday, September 5, 2026

भारतीय खाद्य निगम ने केंद्र की योजनाओं के प्रति किया जागरूक 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  भारतीय खाद्य निगम मण्डल कार्यालय हल्द्वानी के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह मनाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मध्याह्न भोजन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, समन्वित बाल विकास योजना इत्यादि पर प्रकाश डाला गया।

भारतीय खाद्य निगम के ओर से मण्डल प्रबन्धक रवि शास्त्री के द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रणाली में और कोविड महामारी काल में निगम के कर्मचारियों एवं श्रमिकों द्वारा पूरे दिन 24 घंटे लगातार किए गए कार्यों से आम जनता को अवगत कराया गया। साथ ही भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में लागू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में भारतीय खाद्य निगम के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके अलावा अवगत कराया कि अल्प पोषण एवं कुपोषण की समस्या से निजात पाने के लिए पोषण से युक्त चावल का वितरण मध्याह्न भोजन योजना के तहत निगम द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अनिल कच्छप, रणवीर सिंह पांगती, सौरभ सक्सेना, विजय पाल, मनीष वर्मा, कैलाश चंद, शोभा रानी, केशव पवार, आरसीएस परिहार, रजत मौर्य, भूपेश, मुदिता उपाध्याय, नूतन मपवाल, हिमांशु बिष्ट, बंटी कोली, हिमांशु पांडे, विशाल मेहरा आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.