Friday, September 4, 2026

भारतीय क्रिकेटर रवीन्द्र जड़ेजा ने शुरू की नई पारी, बीजेपी में हुए शामिल, पत्नी ने की पुष्टि

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खिलाडियों का राजनीति में आने का सफर कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई ऐसे नाम जो पहले क्रिकेटर थे और बाद में राजनेता बने। चाहे वो नवजोत सिंह सिद्धु हों या गोतम गंभीर। अब इस कड़ी में नया नाम जुडने जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर रवीन्द्र जड़ेजा ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। जड़ेजा की राजनीति में एंट्री हो गई है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। रवीन्द्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक हैं। रिवाबा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जडेजा को लेकर जानकारी शेयर की थी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है।

रवीन्द्र जडेजा अपनी विधायक पत्नी रिवाबा के लिए कई बार चुनावी अभियान चला चुके हैं। चुनाव के दौरान रवीन्द्र जडेजा ने अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार किया और कई रोड शो किए। उनकी पत्नी को जामनगर उत्तर से भारी वोटों से जीत हासिल हुई थी। अब उनकी पत्नी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि रवीन्द्र जडेजा ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।

रवीन्द्र जडेजा का अब तक इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है। जडेजा ने भारत के लिए 74 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान 515 रन बनाए हैं। वे इस फॉर्मेट में 54 विकेट भी ले चुके हैं। जडेजा का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.