Friday, September 4, 2026

भारतीय किसान संघ ने चार सूत्रीय मांगो को लेकर किया  धरना प्रदर्शन

Share

Advertisement
भोपूराम ख़बरी,रुद्रपुर। भारतीय किसान संघ द्वारा प्रस्तावित लाभकारी मूल्य  को लेकर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में धरना प्रदर्शन किया गया ।  गल्ला मंडी रूद्रपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर धरना किया ।
 भारतीय किसान संघ द्वारा  चार सूत्रीय मांगो में सरकार से किसान की लागत, न्यूनतम समर्थन मूल्य , किसान की आय बढ़ाने जैसे मांगो को लेकर धरना किया गया । जहां  लाभकारी मूल्य की मांग पर विचार व्यक्त किए और सरकार को चेतावनी दी गई ।  किसान संघ ने  10 दिन में  समस्या पर विचार नहीं किये जाने पर आंदोलन को केंद्रीय समिति के द्वारा बताई गई रूपरेखा के मुताबिक करने को कहा । धरने में  संपूर्ण जनपद के महिला पुरुष लव नवयुवक भारी संख्या में उपस्थित रहे।  धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से उत्तराखंड भारतीय किसान संघ के संरक्षक डॉक्टर पी एन मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सुधीर साहि,  प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह,  प्रदेश महिला प्रमुख चंद्रकला, उत्तराखंड के संगठन मंत्री सुकर्म पालसिह राणा,  जिलाध्यक्ष चौधरी कुंवर पाल सिंह,  जिला मंत्री कृष्ण कांदा,  जिला कोषाध्यक्ष नवनीत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,  जिला महिला प्रमुख उर्मिला यादव, सह प्रांत जैविक प्रमुख संगीता बालम, लीला देवी , परमजीत सिंह, बनारसी और रोशनलाल साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे ।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.