Friday, September 4, 2026

भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल संहिता के उल्लंघन पर पांच पदाधिकारियों को भेजा नोटिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने पांच पदाधिकारियों को संहिता के उल्लंघन पर नोटिस भेजा है। 10 सितंबर 2024 को लिखे पत्र में उषा ने अजय पटेल (उपाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय राइफल्स संघ), सहदेव यादव (भारतीय भारोत्तोलन संघ), भूपेंद्र सिंह बाजवा (उपाध्यक्ष, वुसू फेडरेशन ऑफ इंडिया), राजलक्ष्मी सिंह देव (रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) और अलकनंदा अशोक (संयुक्त सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ) की योग्यता पर सवाल उठाए हैं। इन पांचों पर खेल संहिता के उल्लंघन का आरोप है।

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक पर अपने विभाग से एनओसी लिए बिना भारतीय ओलंपिक संघ में काम करने का आरोप है। भारतीय ओलंपिक संघ ने पांचों पदाधिकारियों से 24 सितंबर तक जवाब देने को कहा है।

भूपेंद्र सिंह बाजवा (उपाध्यक्ष, वुसू फेडरेशन ऑफ इंडिया) का उत्तराखंड से एक और कनेक्शन है। बाजवा मूल रूप से मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उनके सगे भाई जितेंद्र सिंह बाजवा उत्तराखंड वुसू एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.