भोपूराम खबरी,रूद्रपुर। रम्पुरा वार्ड 22 के निचाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी भारत भूषण चुघ तथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष राज कोली का माल्यार्पण कर जयघोषों के बीच जोरदार स्वागत किया गया। श्री चुघ ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर वरिष्ठ नेताओं के दिशा निर्देशन में आगामी निकाय तथा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का मंथन कर इसकी पूरी जानकारी घर घर जाकर आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए स्वयं भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जा जारी भी लोगों को बताएं। श्री चुघ ने कहा कि पार्टी द्वारा जिस किसी कार्यकर्ता को पार्षद व मेयर का प्रत्याशी घोषित करे उसे ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य करें। श्री चुघ ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है। श्री चुघ राज कोली के अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रूप में राज ने हमेशा बेहतर कार्य किया है। युवाओं की इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रम व चुनाव के दौरान राज ने सदैव सक्रिय रूप से भागीदारी की। अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष राज कोली ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसका वह पार्टी के हित में निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपने मनोनयन पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में राजू गुप्ता, राहुल मिश्रा, कमल दिवाकर, संजू कोली, हिमांशु कोली, राजेश सिंह, राहुल कोली, देवेश रस्तोगी, पार्वती देवी, सुमन देवी, कमला देवी, श्यामा देवी, पारो कोली, आदि शामिल थे।




