Friday, September 4, 2026

भाजपा सरकार से त्रस्त कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी और जनसमस्याओं से त्रस्त वार्ड नंबर एक के कई युवाओं महिलाओं और सभ्रांत लोगों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों को पार्टी संगठन में पूरा सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता महंगाई बेरोजगाीर से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए तरह तरह के हथकण्डे अपना रही है। विपक्ष के नेताओं पर जानबूझकर उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस जनता के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आगामी 4 सितम्बर को दिल्ली में हल्ला बोल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने रैली में अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आहवान भी किया।

इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर एक में समस्याओं का अम्बार लगा है। सफाई व्यवस्था और सड़कें बदहाल हैं। विद्युत व्यवस्था भी बुरी तरह लड़खड़ा गयी है। उन्होंने कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया। इस दौरान चन्द्रपाल, आर एन गंगवार, प्रमोद पाठक, राजकुमार शर्मा, गोपाल राम, विशाल राठौर, पार्वती, गुड्डी देवी, मूर्ति देवी, जयकिशन, राम प्रसाद, राम कृष्ण सैनी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.