Friday, September 4, 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभावार जनप्रतिनिधियों एवं शक्तिकेंद्र प्रयंत पदाधिकारियो के साथ की वर्चुअल बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं के शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं प्रदेश और केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं से भी अवगत कराया। साथ ही उन्हें जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उन्होने कहा कि आखिर क्यों भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है, क्योंकि यहां शीर्ष पर बैठा हमारा नेतृत्व अंतिम पंक्ति पर बैठे कार्यकर्ता से सीधा संवाद करता है। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और संगठन के आधार पर राजनीति करती है। लोकतंत्र में जनता की सेवा के लिए चुनाव जीतना भी एक माध्यम होता है और हमारे लिए चुनाव जीतने के शस्त्र भी हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा मैं सभी बूथ कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहना चाहता हूं, कि आप सब बूथ पर पार्टी की आत्मा बनें और श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रण लें। उन्होने कहा कि हर एक कार्यकर्ता के लिए पांच चीजें प्रमुख होती हैं, योग्यता, उपयोगिता, स्वीकार्यता, प्रभावशीलता, परिपक्वता। जिस भी कार्यकर्ता में ये पांचों गुण है वो पार्टी के लिए संपत्ति है। उन्हेाने कहा कि उन्हे विश्वास है कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, विधायक राजकुमार ठुकराल, विजय मंडल, ललित मिगलानी, राजेन्द्र, ईश्वरी प्रसाद, सुशील यादव, राकेश सिंह, हरीश भट्ट, गजेन्द्र प्रजापति, धर्मपाल कोली, धीरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.