Friday, September 4, 2026

भाजपा में कई प्रधान और बीडीसी सदस्य समर्थको के साथ शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से भाजपा चुनाव कार्यालय में कई प्रधान ,बीडीसी सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई बूथों पर विपक्षी दलों का खाता भी नही खुलेगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है जहाँ अब कोई रहना नही चाहता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिये ओर लोकसभा से अजय भट्ट को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने के लिये भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने भाजपा में आये लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से पूरा विश्व प्रभावित है ओर देश में दूसरे दलों से भाजपा में आने की होड़ लगी हुई है जिसका परिणाम है राष्ट्र स्तर से लेकर एक गांव के प्रधान तक कांग्रेस और विपक्षी दलों का साथ छोड़ रहे हैं जिसके चलते बडी संख्या ने हमारे रुद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो द्वारा भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की है, निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिताने के लिये सभी कार्यकर्ता कमल के फूल को अपने अपने क्षेत्र से जिताकर भेजेंगे। भट्ट ने कहा उत्तराखंड में हम सभी सीटे बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करने जा रहे है और यह विपक्ष भाजपा के कार्यकताओ के आगे बोना साबित होगा। भाजपा में शामिल होने वालों में विक्रम सिंह प्रधान लम्बाबड़, गुरनाम सिंह प्रधान नारायणपुर, इंद्रपाल सिंह प्रधान आनंद खेड़ा, मुकेश राणा प्रधान खटोला,विशन सिंह प्रधान खानपुर,सुखदेव सिंह बीडीसी अमरपुर,मनोज मिस्त्री पूर्व पूर्व प्रधान आनंद खेड़ा, अंकित बठला, बीडीसी महेंद्र सैनी, विप्लव विश्वास, उप प्रधान महतोष विनोद सिंह, पूर्व प्रधान अलखदेवी नरेश टपाली, पूर्व प्रधान शिवपुरी गौरव मालाकार, वार्ड मेंबर कमलेश मिस्त्री, वार्ड मेंबर कीर्ति राय, वार्ड मेंबर अनूप सरदार, उप प्रधान आनंद खेड़ा राजेंद्र चौधरी, प्रधान बाग वाला प्रमोद बोरापुर, बीडीसी भारत मिश्रा और उप प्रधान बाग वाला, योगेंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान बाग वाला अजीत सोलंकी, पंकज ओझा, रामदयालु सिंह, पूर्व अध्यक्ष के विक्रय,गुरु दयाल सिंह पूर्व डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक, दिनेश भंडारी पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति फौजी मठकोटा, विक्की सिंह प्रधान धरमपुर, कुलविंदर सिंह, लकीपुर प्रधान धरमपुर प्रेम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान धरमपुर संजय सिंह, बबलू , हरजीत सिंह पूर्व डायरेक्टर क्रय विक्रय समिति, कृपाल सहाय और डायरेक्टर सहकारी समिति फौजी मटकोटा शिव शंकरपुर डायरेक्टर सहकारी समिति योगेंद्र गिरी,देवेंद्र मंडल मनदीप सिंह,जॉनी भाटिया, लाडी भाटिया, रवि शंकर शाह, कमल जोशी, अक्षय कुमार, भारत सिंह, शंकर वर्मा, सौरभ बिष्ट, कमल सिंह, शैलेश सिंह, नीतिश गुप्ता, मालिक कालोनी पार्षद सुनीता मुंजाल, सचिन मुंजाल व बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,दर्जामंत्री ऊत्तम दत्ता,विधानसभा सह संयोजक सुरेश कोली , अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर, मानस जयसवाल,मंयक कक्कड़, राजेश बजाज,जगदीश विश्वास, हरीश भट्ट, किरन विर्क, धीरेंद्र मिश्रा,मनोज मदान, रामपाल,राजेश कामरा, प्रमोद मित्तल, अशोक नेगी व अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.