Saturday, September 5, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने भट्ट के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने संजय नगर, खेड़ा में जनसंपर्क कर लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के जिताने की अपील की। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं के कारण आज देश की महिलाए पहले से अधिक और सशक्त हुई है। भाजपा शक्ति केंद्र की महिलाओं ने घर घर जाकर भाजपा के कमल निशान पर वोट देने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की महिला सशक्त और एवं आत्मनिर्भर है क्योंकि मोदी जी ने उसे लखपति बना दिया है जिससे वह अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो गई है । सक्षम स्वाभिमानी महिला आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपने शहर के नाम के साथ-साथ अपने देश का भी नाम ऊंचा कर रही है ।

उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया है। उस पार्टी को अधिक से अधिक वोटो से जीता कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान कमल। मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमे महिलाओ के हाथो में मेंहदी से कमल का फूल बनाया गया। जनसंपर्क के दौरान श्वेता मिश्रा, माही सकलानी, नगर महामंत्री प्रियंका विश्वास, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकला राय, रंजीत, नमिता, रितु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, छाया शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, माया, सरोज, आशा मुंजाल आदि मौजूद थी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.