Friday, September 4, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा ने पुलिसकर्मियों को बाँधा रक्षा सूत्र 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर हर्षोल्लास के बीच रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैली फुटेला के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता थाने पहुंची जहां उन्होंने थानाध्यक्ष राजेश पांडेय को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया। वहीं थानाध्यक्ष ने भी भाई-बहन के इस पवित्र त्यौहार पर सभी बहनों की रक्षा करने का वचन दिया इस दौरान भाजपा सोशल मीडिया की जिला प्रभारी कांति सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुलवीर चौधरी, पुष्पा ग्रोवर और ज्योति राज अरोरा ने थानाध्यक्ष राजेश पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी ।।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.