Friday, September 4, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की प्रदेश पदाधिकारी बैठक होटल क्लार्क इन में सम्पन्न हुई। कल 21 सितम्बर 2021 को प्रदेश कार्यसमिति में महिला मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य , महिला मोर्चा के सभी जिला और जिला महामंत्री मौजूद रहें। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि कल होन वाली प्रदेश कार्य समिति का प्रथम सत्र सुबह 10: 30 बजे से प्रारम्भ होगा । उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के प्रदश अध्यक्ष मदन कोशिक द्वारा किया जायेगा ।
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री और प्रदेश महिला मोर्चा के प्रभारी राजेंद्र भंडारी न कहा कि महिला मोर्चे में महिला लिडरशीप को बढ़ावा और निर्माण करना होगा । भंडारी ने कहा कि आगामी दिनों में महिला मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रवास कार्यक्रम करें और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 सीटों पर विजय बनाकर अबकि बार 60 के पार का लक्ष्य प्राप्त करना है। बैठक में प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मोहिनी पोखरियाल , अन्नु कक्कड, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, दीपाली रावत, सुषमा रावत, मीनू बिष्ट, कंचन ठाकुर, आनन्दी , बबीता , किरन पंत और भावना रावत आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.