Friday, September 4, 2026

भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर वाल्मीकि समाज ने किया विकास शर्मा का स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विकास शर्मा को भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति ने गांधी कालोनी स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में विकास शर्मा का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्हें पगड़ी पहनाकर शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी शीर्ष तक पहुंचाती है। जो भी कार्यकर्ता संगठन के लिए निष्ठा से काम करता है उसे उसका फल अवश्य मिलता है। श्री शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अन्य दलों से जनता का मोह भंग हो चुका है। डबल इंजन की सरकार उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसा युवा नेतृत्व इस प्रदेश को मिलना सौभाग्य की बात है। श्री शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर है उसमें वाल्मीकि समाज का भी अहम योगदान है। वाल्मीकि समाज ने हर चुनाव में पार्टी को अपना भरपूर समर्थन दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन वाल्मीकि समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। इससे पूर्व श्री शर्मा ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जिसमे मंदिर के महन्त शिवा बैनवाल , बंटी राजोरिया ,संजय ,ज्ञान, विशाल ,शेरा, सुरेंद्र ,विशाल चोदरी,अंकित बटला,संदीप वाल्मीकि,युवराज, क्षेत्ररेस, राजकुमार बैनवाल,गिरीश चंद्र, गगन ग्रोवर आदि थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.