Friday, September 4, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में प्रभारी मंत्री महाराज ने की शिरकत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं, मंत्रियों, सांसदो, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को आयोजित भाजपा जिला कार्यालय में वर्चुअल बैठक की शुरूआत पर्यटन एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे एवं जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित करके की। बैठक के बाद मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानवसेवा और समाजहित में कई कार्य किये है। जोकि सराहनीय है। वही उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए भी सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। साथ ही वैक्सीनेशन का कार्य बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोगो को वैक्सील लगाई जा सके। उन्होने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाने का भी आहवान किया। उन्होने कहा कि सरकार व पार्टी को जिस तरह जनता का साथ मिल रहा है। उससे 2022 में भाजपा बहुत बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, विधायक पुष्कर सिंह धामी व राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, बलराज पासी, विवेक सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.